तेलंगाना सीएम ने किया 'बीजेपी मुक्त भारत' का आह्वान, कहा- मोदी सरकार ने देश को बर्बाद किया
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने सभी बुद्धिजीवियों व युवाओं से एकजुट होकर 2024 के लोकसभा चुनावों में देश को 'बीजेपी मुक्त भारत' बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की सभी बड़ी समस्याओं के लिए बीजेपी ज़िम्मेदार है व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने बीते 8-वर्षों में देश को बर्बाद किया है।