तेलुगु प्लेबैक सिंगर हरिनी राव के पिता ए.के. राव बेंगलुरु में रेलवे ट्रैक पर मृत पाए गए। पुलिस को उनके माथे, कलाई और गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं, घटनास्थल पर एक चाकू, ब्लेड और कैंची भी मिली है और पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, राव 13 नवंबर से बेंगलुरु में थे।