त्यागी मामले में नाम आने पर स्वामी प्रसाद ने नोएडा पुलिस कमिश्नर को भेजा मानहानि का नोटिस
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने महिला से बदसलूकी के आरोपी श्रीकांत त्यागी संग नाम जोड़े जाने पर पुलिस कमिश्नर (नोएडा) आलोक सिंह को मानहानि का नोटिस भेजकर ₹11.50 करोड़ हर्जाना मांगा है। कमिश्नर के मुताबिक, त्यागी की गाड़ी पर लगा 'विधायक' का स्टिकर उसे मौर्य से मिला था। मौर्य ने आरोपों पर कहा कि यह बीजेपी का 'झूठ' है।