त्रिपुरा के लोगों ने स्पष्ट संदेश दिया कि वे सुशासन की राजनीति को अहमियत देते हैं: पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत पर कहा, "त्रिपुरा के लोगों ने स्पष्ट संदेश दिया है। वे सुशासन की राजनीति को प्राथमिकता देते हैं...उनके समर्थन के लिए धन्यवाद।" गौरतलब है, राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी ने कुल 222 में से 217 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि तृणमूल कांग्रेस को 1 सीट पर जीत मिली है।