त्रिपुरा के सीएम ने विधानसभा चुनाव के लिए किया नामांकन, असम व मणिपुर के सीएम रहे मौजूद
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को टाउन बोेरडोवाली विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर साहा के साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह भी मौजूद रहे। साहा ने नामांकन दाखिल करने से पहले रोड शो भी किया।