त्रिपुरा में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण: अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा में एक रैली के दौरान कहा कि राज्य में सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33% पद आरक्षित रहेंगे। शाह ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण का अभियान यहां (त्रिपुरा) शुरू होने वाला है। बकौल शाह, ''मैं कुछ समय बाद आनंदपुर में सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के महिला सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ करूंगा।"