सुप्रीम कोर्ट ने त्रिपुरा में 25 नवंबर को प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को स्थगित करने के लिए टीएमसी की ओर से दायर याचिका को मंगलवार को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा, "चुनाव स्थगित करना अंतिम और कठोर रास्ता होगा।" कोर्ट ने त्रिपुरा पुलिस को मतदान के सुचारू संचालन व परिणामों की घोषणा तक सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए।