थू ऐसी गंदी भाजपा को, जिसने आज हमें रुला दिया: अंकिता केस को लेकर प्रदर्शन के दौरान महिला
देहरादून में रविवार को अंकिता भंडारी केस को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में खुद को बीजेपी मंडल अध्यक्ष बता रही महिला ने कहा, "थू ऐसी गंदी भाजपा को, जिसने आज हमें रुला दिया। हमारी पहाड़ की 19-वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार किया।" उन्होंने आगे कहा, "अरे (पुष्कर सिंह) धामी, गट्टू को लेकर आ। सर्विस हम देंगे उसे।"