'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले रवि दुबे ने थाईलैंड में मिली लोकप्रियता पर प्रतिक्रिया दी है। कई थाई फैंस उनके वीडियो एडिट्स शेयर कर उन्हें 'इंटरनैशनल हार्टथ्रोब' कह रहे हैं। इस पर रवि ने कहा, "सच कहूं तो समझ नहीं आ रहा....क्या कहूं!" उन्होंने X पर थाई भाषा में लिखा, "लक्ष्मण को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद।"