थाईलैंड में सड़क किनारे गिरा था शख्स का मोबाइल, सुबह मिला; खींची हुई फोटो देखकर उड़े होश

थाईलैंड के एक शख्स ने अपने साथ हुई अजीबोगरीब घटना फेसबुक पर शेयर की है। शख्स ने बताया कि उसका फोन 30 सितंबर की शाम को सड़क किनारे गिर गया था और उसे अगली सुबह फोन वापस मिल गया। हालांकि, फोन गैलरी देखने के बाद उसके होश उड़ गए क्योंकि उसमें सड़ी-गली हड्डियों की लाश समेत कई खौफनाक तस्वीरें थीं।