थिएटर में काम करने के दौरान पहली तनख्वाह ₹1,500 मिली थी: विक्की कौशल

अपनी फिल्म 'छावा' के प्रमोशन में जुटे अभिनेता विक्की कौशल ने एक इंटरव्यू में कहा है, "मुझे थिएटर में काम करने के दौरान मेरी पहली तनख्वाह ₹1,500 मिली थी।" उन्होंने अपने शुरूआती संघर्ष पर कहा, "मेरा जन्म चॉल में हुआ था इसलिए मेरे माता-पिता के लिए संघर्ष ज़्यादा था। संघर्ष सभी करते हैं लेकिन ये अलग-अलग रूप में होता है।"