inshorts

थानेदार समेत 4 पुलिसकर्मियों ने किया महिला कॉन्स्टेबल का गैंगरेप, 9 साल तक होता रहा शोषण

चूरू (राजस्थान) में एक महिला कॉन्स्टेबल ने तत्कालीन थानाधिकारी समेत 4 पुलिसकर्मियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला ने एसपी को सौंपी शिकायत में कहा कि 2017-2025 के बीच अलग-अलग मौकों पर डरा-धमकाकर, नशीला पदार्थ पिलाकर व ड्यूटी के बहाने होटल ले जाकर उसका रेप किया गया। बकौल एसपी, शिकायतकर्ता गैरहाज़िरी-आपराधिक मामलों में संलिप्तता के आरोप में निलंबित है।