inshorts

थैली बंद करो, खाने-पीने का प्रोग्राम मत बनाओ: संसद में खाना खा रहे सांसदों से स्पीकर ओम बिरला

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने मंगलवार को संसद की कार्यवाही के दौरान कुछ सांसदों को खाना खाते पकड़ लिया और कहा, "थैली बंद करो, खाने-पीने का प्रोग्राम मत बनाओ।" जिसके बाद उस दौरान बोल रहे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भ्रमित हो गए और सफाई देने लगे तब स्पीकर ने स्पष्ट किया कि यह टिप्पणी उनके लिए नहीं थी।