प्रेस वार्ता में थप्पड़ कांड के बाद अखिलेश का ऐक्शन, गोरखपुर सपा की पूरी ज़िला-महानगर इकाई भंग
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को गोरखपुर के सपा ज़िलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष दोनों की कार्यकारिणी और सभी फ्रंटलों की सभी इकाइयों के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यह कार्रवाई शनिवार को प्रेस क्लब में पूर्व ज़िलाध्यक्ष राम नगीना साहनी को थप्पड़ मारे जाने के बाद हुई।