थप्पड़ वाली घटना के बाद एक गंजे शख्स का मज़ाक उड़ाते स्मिथ का पुराना वीडियो आया सामने

ऑस्कर में अपनी पत्नी जेडा के बालों का मज़ाक उड़ाए जाने पर कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने वाले विल स्मिथ का पुराना वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह एक शो में गंजे बेस प्लेयर का मज़ाक उड़ाते दिख रहे हैं। इसमें विल कह रहे हैं, "उन्होंने एक नियम बना लिया है। वह रोज़ाना अपना सिर शेव करते हैं।"