कांग्रेस नेता के मुरलीधरन ने कहा है कि तिरुवनंतपुरम के किसी पार्टी कार्यक्रम में शशि थरूर को तब तक आमंत्रित नहीं किया जाएगा जबतक कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर अपना रुख नहीं बदलते। कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य थरूर को लेकर उन्होंने कहा, "वह हमारे साथ नहीं हैं।" एक दिन पहले थरूर ने कहा था, "राष्ट्र पहले आता है।"