कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने X पर अपने फॉलोअर्स की संख्या 4-साल से स्थिर रहने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, "इसमें स्पष्ट रूप से कुछ गड़बड़ है जिसकी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट के प्रभारियों को परवाह नहीं है।" थरूर ने कहा कि उन्होंने इसे लेकर पहले एलन मस्क को पत्र लिखा था जिसपर उनके वकील ने गड़बड़ी से साफ इनकार किया।