कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कॉर्पोरेट टैक्स कटौती के संदर्भ में व्यापार जगत के नेताओं के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी का समर्थन किया है। गौरतलब है, पीएम ने कहा था, "आपको चाहे जितना भी दे दिया जाए, वह कभी पर्याप्त नहीं होता।" इस पर थरूर ने कहा, "मुझे लगता है कि पीएम ने जो कहा वह वास्तविकता है।"