कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, "भारत में हमें एनोक्रेसी शब्द का मतलब सीख लेना चाहिए।" उन्होंने इसका मतलब समझाते हुए लिखा, "एक ऐसी सरकार जो लोकतांत्रिक व एकतंत्रीय शासन के गुणों का मिश्रण करती है। चुनाव करवाती है, विपक्ष दलों के माध्यम से भागीदारी सुनिश्चित करती है...लेकिन काम बहुत कम जवाबदेही के साथ करती है।"