थरूर ने सिंगापुर के पीएम के बयान को लेकर उनके राजनयिक को तलब करने को बताया अनुचित
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने विदेश मंत्रालय की ओर से सिंगापुर के राजनयिक को तलब करने के फैसले को 'अनुचित' बताया है। उन्होंने कहा, "सिंगापुर जैसे मित्र देश के...प्रधानमंत्री द्वारा वहां की संसद में की गई टिप्पणी के लिए उच्चायुक्त को तलब करना सबसे अनुचित है।" बकौल थरूर, "सिंगापुर के पीएम सामान्य (काफी हद तक सही) बात कह रहे थे।"