थलापति विजय ने दिया धोखा? नर्सें बोलीं- बात करने के लिए बुलाया फिर कर लिया गिरफ्तार
तमिलनाडु में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहीं नर्सों ने राज्य सरकार पर धोखा देने का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारियों के वकील वरथराजन ने दावा किया कि सरकार द्वारा बातचीत के लिए बुलाए जाने के बाद नर्सों के पांच प्रतिनिधि सचिवालय पहुंचे थे। उनका आरोप है कि वहां पुलिस ने उन्हें कथित तौर पर गिरफ्तार कर लिया।