inshorts

थिएटर में 'बधाई दो' देखने गए शख्स ने होमोफोबिक कमेंट करने वाले से कहा- हां मैं गे हूं

एक इंस्टाग्राम यूज़र ने बताया है कि वह हाल ही में अपने पार्टनर संग फिल्म 'बधाई हो' देखने गए थे और थिएटर में उनकी कहासुनी हो गई। बकौल यूज़र, समलैंगिक जोड़े के सीन आने पर एक ग्रुप अभद्र कमेंट्स करता रहा। यूज़र के मुताबिक, उन पर एक शख्स ने होमोफोबिक कमेंट किया जिस पर उन्होंने कहा, "हां...मैं गे हूं...कोई दिक्कत?"