'थॉर' का रोल करते समय कई बार टीम में सिक्योरिटी गार्ड जैसा महसूस होता था: क्रिस हेम्सवर्थ

हॉलीवुड ऐक्टर क्रिस हेम्सवर्थ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में सुपरहीरो 'थॉर' का किरदार निभाते समय कई बार उन्हें चिढ़ होने लगती थी। उन्होंने कहा, "कई बार मुझे टीम में सिक्योरिटी गार्ड जैसा महसूस होता था। अन्य ऐक्टर्स बहुत बढ़िया कर रहे होते हैं...शायद मुझे आसानी से रिप्लेस किया जा सकता है।"