केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्विटर पर मेरठ (उत्तर प्रदेश) में चुनाव प्रचार के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह छत पर खड़ी एक बच्ची की तरफ माला फेंकते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो में लड़की को माला पकड़ते हुए देखा जा सकता है। केंद्रीय मंत्री ने वीडियो शेयर कर लिखा, "कैसा है जोश...कैसा है थ्रो?"