दो डिफेंस कंपनियों ने की अहम टेक्नोलॉजी डील, शेयरों पर रहेगी नज़र
डिफेंस सेक्टर की दो कंपनियों ने दो अहम टेक्नोलॉजी डील की हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने फ्रांस की Safran के साथ एडवांस्ड वेपन सिस्टम के लोकल प्रोडक्शन के लिए समझौता किया जबकि पारस डिफेंस भारत में कमर्शियल-ग्रेड MRI मैग्नेट सिस्टम विकसित करेगी। वहीं, इन अपडेट्स के चलते मंगलवार को दोनों स्टॉक्स फोकस में रह सकते हैं।