दांत साफ करते समय पूरा टूथब्रश निगल गया शख्स, बिना चीर-फाड़ डॉक्टरों ने बचाई मरीज़ की जान

महाराष्ट्र में राजेंद्र मालुसरे नामक 50 वर्षीय ऑटो-रिक्शा चालक दांत साफ करते समय गलती से पूरा टूथब्रश निगल गए जो सीधे उनके पेट में जाकर फंस गया। इसके बाद वह डॉक्टर के पास पहुंचे तो डॉक्टरों ने एक्स-रे करवाया। डॉक्टरों ने बिना किसी सर्जरी (चीरा-फाड़ी) के महज 30 मिनट की एंडोस्कोपी प्रक्रिया से टूथब्रश को बाहर निकाल लिया।

Load More