केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी HAM (हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा) के लिए एनडीए से 15-सीट मांगी हैं। उन्होंने X पर कविता के ज़रिए तंज़ कसा, "हो न्याय अगर तो आधा दो, यदि उसमें भी कोई बाधा हो...तो दे दो केवल 15-ग्राम, रखो अपनी धरती तमाम...HAM वही खुशी से खाएंगें, परिजन पर असी ना उठाएंगे।"