दो पासपोर्ट और नागरिकता पर क्या है नियम जिस पर विवादों में घिरी हैं असम सीएम सरमा की पत्नी?
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर कई देशों के पासपोर्ट रखने का आरोप लगा है। नियमों के मुताबिक, भारत में एक व्यक्ति एकसाथ 2-पासपोर्ट नहीं रख सकता और किसी दूसरे देश की नागरिकता लेने पर भारतीय नागरिकता स्वतः समाप्त हो जाती है। पासपोर्ट एक्ट-1967 के तहत गलत तरीके से पासपोर्ट रखने/जानकारी छुपाने पर कार्रवाई हो सकती है।