दो राज्यों की वोटर आईडी मामले पर प्रशांत किशोर ने दी पहली प्रतिक्रिया
'जन सुराज' के संस्थापक प्रशांत किशोर ने पश्चिम बंगाल व बिहार की वोटर लिस्ट में अपना नाम पाए जाने के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "2019 से करगहर (बिहार) से मतदाता हूं, 2-वर्ष जब कोलकाता में था तब वहां वोटर आईडी बनवाया था।" बकौल प्रशांत, उनका नाम 2 जगह है तो एसआईआर में उनका नाम क्यों नहीं काटा गया।