'द कपिल शर्मा शो' के इस सीज़न का हिस्सा नहीं बनूंगा, मैं बस ब्रेक चाहता हूं: चंदन प्रभाकर
'द कपिल शर्मा शो' में 'चंदू' का किरदार निभाने वाले कॉमेडियन चंदन प्रभाकर ने कहा है, "मैं शो के इस सीज़न का हिस्सा नहीं बनूंगा और इसकी कोई खास वजह नहीं है...मैं बस ब्रेक लेना चाहता हूं।" इससे पहले कॉमेडियन-ऐक्टर कृष्णा अभिषेक ने कहा था कि कॉन्ट्रैक्ट को लेकर विवाद के चलते वह शो नहीं कर रहे हैं।