'द कपिल शर्मा शो' के ऐक्टर अतुल परचुरे को हुआ कैंसर, कहा- गलत इलाज से बिगड़ गई थी तबीयत

'द कपिल शर्मा शो' के ऐक्टर अतुल परचुरे ने बताया है कि उन्हें कैंसर हुआ है। यूट्यूब चैनल मित्रम्हणे को हाल ही में दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "मुझे बताया गया कि मेरे लिवर में लगभग पांच सेंटीमीटर लंबा ट्यूमर है।" बकौल परचुरे, शुरू में गलत इलाज के कारण उनकी तबीयत सुधरने के बजाय और बिगड़ गई थी।