'द कपिल शर्मा शो' मेरा भी शो है, मैं जल्द वापसी करूंगा: कृष्णा अभिषेक
ऐक्टर-कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने कहा है कि 'द कपिल शर्मा शो' उनका भी शो है और वह शो में वापसी करेंगे। कपिल व अपने बीच तनाव की खबरों पर कृष्णा ने कहा, "पता नहीं क्या अफवाहें चल रही हैं...कोई विवाद नहीं है।" इससे पहले कृष्णा ने कहा था कि कॉन्ट्रैक्ट को लेकर विवाद के चलते वह शो नहीं कर रहे।