'द कश्मीर फाइल्स' एक आंधी की तरह आई और हम उसके बीच में आ गए: 'बच्चन पांडे' पर अक्षय
अभिनेता अक्षय कुमार ने 'क्या 'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता ने 'बच्चन पांडे' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को प्रभावित किया' सवाल पर कहा है, "यह फिल्म एक आंधी की तरह आई और हम इसके बीच आ गए।" बकौल ऐक्टर, "बच्चन पांडे से बेहतर प्रदर्शन चाहता था लेकिन इसके लिए मैंने एक बार भी 'द कश्मीर फाइल्स' को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया।"