'द कश्मीर फाइल्स' की दुनियाभर में कमाई ₹330 करोड़ के पार, डायरेक्टर ने शेयर किया पोस्ट

फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब तक ₹331 करोड़+ की कमाई की है। उन्होंने ट्वीट कर बताया, "दुनिया को...सच बताने में 'द कश्मीर फाइल्स' की मदद करने के लिए दुनिया भर के सभी...भारतीयों का धन्यवाद।" इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और अनुपम खेर ने मुख्य भूमिका निभाई है।