'द कश्मीर फाइल्स' पर इज़रायली फिल्ममेकर के बयान की इज़रायल के राजदूत ने की निंदा

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के ज्यूरी प्रमुख व इज़रायली फिल्ममेकर नदाव लपीड के 'द कश्मीर फाइल्स' पर 'घटिया प्रोपेगेंडा फिल्म' वाले बयान की भारत में इज़रायली राजदूत नाओर गिलोन ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि लपीड ने भारत के न्योते की 'बेकद्री' की है। बकौल गिलोन, ऐतिहासिक घटनाओं का अध्ययन किए बिना उनके बारे में टिप्पणी करना असंवेदनशील है।