फिल्म ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' कोविड-19 महामारी के बाद ₹250 करोड़ से अधिक कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। 11 मार्च 2022 को रिलीज़ हुई इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी ने अहम भूमिका निभाई है।