'द केरल स्टोरी' के क्रू मेंबर को मिला धमकी भरा मेसेज, मुहैया कराई गई सुरक्षा: मुंबई पुलिस
फिल्म 'द केरल स्टोरी' के एक क्रू मेंबर को अज्ञात नंबर से धमकी भरा मेसेज मिला है। मुंबई पुलिस ने कहा, "मेसेज में लिखा था कि वह घर से अकेले बाहर न निकले और कहा कि यह कहानी दिखाकर उन्होंने ठीक नहीं किया।" फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन से शिकायत मिलने के बाद क्रू मेंबर को सुरक्षा दी गई है।