दिग्गज फिल्ममेकर और सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का हुआ निधन
फिल्ममेकर और सीबीएफसी के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, पहलाज कुछ समय से बीमार थे और लिवर संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। हालांकि उनके निधन के असल कारणों की फिलहाल पुष्टि नहीं है। वह 'आंखें', 'अंदाज़', 'रंगीला राजा' और 'जूली 2' सहित कई बॉलीवुड फिल्मों के निर्माता थे।