आरएसएस और बीजेपी की तारीफ वाले अपने बयानों पर हो रहे विवाद को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है, "मैं संगठन का पक्षधर हूं, आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का घोर विरोधी हूं। मैंने बस संगठन की तारीफ की है।" दरअसल, दिग्विजय ने कहा था कि आरएसएस का ज़मीनी कार्यकर्ता भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।