दिग्विजय सिंह ने RSS की तारीफ वाले बयान को दोहराया, बताई कांग्रेस की कमी
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस की तारीफ वाले अपने बयान को दोहराते हुए उसकी संगठनात्मक क्षमता की तारीफ की है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वह उसकी विचारधारा के विरोधी हैं। साथ ही उन्होंने माना कि कांग्रेस जन-आंदोलन खड़ा करने में सक्षम है पर उसे वोटों में बदलने व संगठन को ज़मीनी मज़बूती देने में पीछे रह जाती है।