'द ग्रेट खली' से दिल्ली में मिले अनुपम खेर, उनके पास कुर्सी पर खड़े होकर शेयर की तस्वीर

अभिनेता अनुपम खेर ने कुर्सी पर खड़े होकर 'द ग्रेट खली' के नाम से मशहूर पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर दलीप सिंह राणा के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, "'द ग्रेट खली' से लंबा होने का एकमात्र तरीका (यही) है।" इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूज़र ने लिखा, "यह एक बेहतरीन फॉर्मूला है।"