दूध की दुकानें खुलेंगी व दारू की होगी बंद, प्रति लीटर दूध बेचने पर दिए जाएंगे ₹5: MP CM
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि उनकी सरकार ने प्रदेश के धार्मिक शहरों में शराबबंदी की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह राज्य में दूध की दुकानें खुलवाएंगे, शराब की दुकानें बंद करवाएंगे। यादव ने कहा कि अगर गोपालक सरकार के माध्यम से दूध बेचते हैं तो प्रत्येक लीटर पर उन्हें ₹5 का अनुदान मिलेगा।