दोनों शिवसेना में सुलह कराने को तैयार हूं लेकिन दिल मिलना ज़रूरी: महाराष्ट्र के मंत्री

महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने कहा है कि वह अपनी पार्टी (शिवसेना) और उद्धव ठाकरे की अगुआई वाली शिवसेना के बीच सुलह कराने को तैयार हैं लेकिन पहले दिल मिलना ज़रूरी है। उन्होंने कहा, "दोनों दलों के नेता अब भी एक-दूसरे से गर्मजोशी से मिलते हैं।" बकौल शिरसाट, दूरी अभी नहीं मिटाई गई तो बाद में मुश्किल हो जाएगा।