दिन में 6 घंटे से अधिक समय तक बैठे रहने से गर्दन में दर्द का जोखिम 88% तक बढ़ सकता है: अध्ययन
बीएमसी पब्लिक हेल्थ में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, दिन में 6 घंटे से अधिक समय तक बैठे रहने से गर्दन में दर्द का जोखिम 88% तक जबकि 4 घंटे तक बैठे रहने से यह जोखिम 45% तक बढ़ सकता है। अध्ययन में पाया गया कि मोबाइल चलाने जैसी स्क्रीन-आधारित गतिहीन कार्य से गर्दन का दर्द ज़्यादा बढ़ सकता है।