बाल्टिक सागर पार कर जर्मनी से डेनमार्क जाने वाली बर्ड फ्लाइट लाइन ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 19 किलोमीटर रूट वाली यह दुनिया की आखिरी पैसेंजर ट्रेन फेरी सर्विस है। यह ट्रेन प्लैटफॉर्म से निकलकर सीधे विशाल फेरी के अंदर घुस जाती है फिर फेरी इंजन स्टार्ट करके समुद्र में चल पड़ती है।