दुनिया को और अधिक ट्रंप की है ज़रूरत: US प्रेसीडेंट को लेकर इज़रायली संसद अध्यक्ष
इज़रायल-हमास में युद्धविराम कराने और बंदियों की अदला-बदली की प्रक्रिया की देखरेख करने को लेकर इज़रायली संसद में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को ज़ोरदार तालियों के साथ स्टैंडिंग ओवेशन मिला है। इज़रायली संसद अध्यक्ष अमीर ओहाना ने कहा, "दुनिया को ऐसे और नेताओं की ज़रूरत है जो साहसी, दृढ़, मज़बूत और निडर हों...दुनिया को और अधिक ट्रंप की ज़रूरत है।"