दुनिया के टॉप-10 बिलियनेयर के एक ही झटके में डूबे $70 बिलियन
हिन्दुस्तान की खबर के मुताबिक, अमेरिकी शेयर बाज़ारों में शुक्रवार को आए तूफान का असर अमेरिकी बिलियनेयर्स की नेटवर्थ पर दिखा। एक झटके में ही फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट समेत दुनिया के टॉप-10 बिलियनेयर्स के करीब $70 बिलियन डूब गए। बकौल रिपोर्ट, इनमें से 9 अमेरिकी बिलियनेयर्स हैं और एलन मस्क की संपत्ति 1-दिन में $15.8 बिलियन कम हो गई।