दुनिया के सबसे बुद्धिमान जीवों में शामिल हैं मधुमक्खियां, डांस के ज़रिए आपस में करती हैं बात

मधुमक्खियों को धरती के सबसे बुद्धिमान जीवों में से एक माना जाता है। ये अपनी जटिल सामाजिक संरचना, बेहतरीन संचार तंत्र और असाधारण इंजीनियरिंग कौशल के कारण वैज्ञानिकों को भी हैरान कर देती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मधुमक्खियां 'वागल डांस' के ज़रिए अपने साथियों को शहद के स्रोत के बारे में जानकारी देती हैं।