दुनियाभर में मशहूर है बरसाना की लठ्ठमार होली, जानिए क्या है इसकी पौराणिक कथा
मथुरा के बरसाना व नंदगांव में खेली जाने वाले लठ्ठमार होली पूरी दुनिया में मशहूर है। इसके पीछे की पौराणिक कथा यह है कि जब भगवान श्रीकृष्ण अपने दोस्तों के साथ राधा से मिलने बरसाना जाते थे तो वह राधा और उनकी सहेलियों के चेहरे पर रंग लगाकर चिढ़ाते थे जिसके बाद वे उन्हें लाठी लेकर दौड़ाती थीं।