दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के आलीशान मकान का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने दी प्रतिक्रिया

भोजपुरी ऐक्टर व पूर्व बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के आलीशान मकान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उनका यह 4 मंज़िला मकान उनके गांव में खेतों के बीच में बना हुआ है। वीडियो पर एक X यूज़र ने लिखा, "मेरा भी सपना है ऐसा मकान बनाने का।" एक अन्य ने लिखा, "बहुत शानदार है।"